शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत;

शिवपुरी / पिछोर:

जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर (डाइस कोड: 23060905401) में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा (धर्मपत्नी श्री मयंक मिश्रा, निवासी सेमरी) की पदस्थापना पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने आज विद्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपनी सेवाएं प्रारंभ करते हुए कार्यभार ग्रहण कर लिया.

विद्यालय पहुंचने पर शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा का विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय की कक्षाध्यापक श्रीमती रीना गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य प्रयास रहेगा कि वे बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण योगदान दें.

विद्यालय परिवार एवं उपस्थितजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव एवं कुशल प्रयासों से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और पठन-पाठन का स्तर और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा.

  • Related Posts

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *