शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

 

विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश 

 

पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक श्री गब्बर सिंह गुर्जर एवं सहायक उप निरीक्षक (सउनि) श्रीमती सरोज कछवाह को शिवपुरी पुलिस परिवार द्वारा गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम, शिवपुरी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का दायित्व है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा विभाग को दी गई अमूल्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले ने भी दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका अनुशासन, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को स्मरण किया।

सम्मान स्वरूप पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, स्टेनो श्री आशीष पटेरिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *