शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों की चोरी का खुलासा, 46 किलो चांदी व सोने के आभूषण बरामद 

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: करोड़ों की चोरी का खुलासा, 46 किलो चांदी व सोने के आभूषण बरामद 

 

ब्यूरो चीफ : कपिल मिश्रा 


शिवपुरी
जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में शिवपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोलारस क्षेत्र में हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 285/2025 के तहत दर्ज चोरी की इस वारदात में कोलारस कस्बे की एक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाया गया था। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में लगातार जांच की गई।
जांच के दौरान करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड सहित आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की गई। साइबर सेल ग्वालियर व शिवपुरी के तकनीकी सहयोग से आरोपियों की पहचान की गई।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमन रावत को पकड़ा, जिसके पास से चोरी की गई चांदी के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक रावत को भी गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का माल जमीन में गाड़कर छिपाया गया था, जिसे पुलिस ने विधिवत बरामद कर लिया।


इस सराहनीय कार्रवाई में थाना कोलारस पुलिस टीम, साइबर सेल तथा अनेक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिवपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

 

                      

 

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *