मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत कौशल कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ शुभारम्भ

मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत कौशल कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ शुभारम्भ

  ब्यूरो चीफ़ :  कपिल मिश्रा

मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज–5 के अंतर्गत, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूँ, पीलीभीत एवं शाहजहाँपुर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण मिशन शक्ति कौशल कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया।
इस कार्यशाला में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, काउंसलर तथा परिवार परामर्श केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक संवेदनशील, सशक्त एवं जनविश्वास से युक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों के लिए Minimum Service Standards (न्यूनतम सेवा मानक) निर्धारित किए जाएंगे, जिससे पीड़ितों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद सहायता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों को एक सशक्त, संवेदनशील और प्रभावी “ब्रांड” के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में मानकीकरण, नियमित प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को नई दिशा मिल सके।
यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हो रही है, जिससे मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    बिना वीजा अब 59 देशों में जा सकते हैं भारतीय, नई सूची में फिलीपींस का नाम शामिल

    अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा एंट्री देने का ऐलान किया है. फिलीपींस…

    महाराष्ट्र में पैर पसार रहा कोरोना, 210 मरीज दर्ज, कोरोना से अबतक चार लोगों की मौत

    देश भर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र की बात करें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *