छोटे बजट में बड़ी कमाई, 81 करोड़ की कमाई के बाद अब OTT पर आएगी ‘टूरिस्ट फैमिली’

तमिल सिनेमा की छोटे बजट की फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ के साथ टकारने के बावजूद, ‘टूरिस्ट फैमिली’ तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. शशिकुमार की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अपनी मजबूत कहानी और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों की पसंद बनी हुई है. इस फिल्म को इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होना था. लेकिन सिनेमाघरों में इसका सफर जारी है जिसे देखते हुए जियो हॉटस्टार ने इस ओटीटी रिलीज को टाल दिया था. ‘टूरिस्ट फैमिली’ 2 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

राइटर-डायरेक्टर अभिषण जीविंथ निर्देशित इस फिल्म में सिमरन, मिथुन जय शंकर, कमलेश, योगी बाबू, रमेश थिलक और एम.एस. भास्कर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण मिलियन डॉलर स्टूडियोज और एमआरपी एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि संगीतकार सीन रोल्डन ने इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किए हैं. ‘टूरिस्ट फैमिली’ की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हास्य और भावनाओं से भरपूर है

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छात्राओं से संवाद: इतिहास से प्रेरणा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में छात्राओं को रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा सुनाई. उन्होंने कहा हमें गर्व है कि वे मध्यप्रदेश की महारानी थीं. उन्होंने कहा कि 31…

    नमो ड्रोन दीदी योजना ने ग्रामीण महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

    भोपाल : “नमो ड्रोन दीदी योजना” ने आज ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को एक नई उड़ान दे दी है। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीक और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *