थाना करैरा पुलिस द्वारा गल्ला मण्डी परिसर करैरा से आरोपी नबल जाटव को 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना करैरा पुलिस द्वारा गल्ला मण्डी परिसर करैरा से आरोपी नबल जाटव को 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

शिवपुरी ब्यूरो – MP 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ जी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के क्रम मे दिनांक 11.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, एक व्यक्ति एक देशी 315 बोर का कट्टा लेकर गल्ला मण्डी परिसर में वारदात करने की नियत से घूम रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी परिसर में पहुचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नबल पुत्र बालकिशन जाटव उम्र 25 साल नि. ग्राम दाबरअली थाना सीहोर जिला शिवपुरी का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे बायें तरफ एक देशी 315 बोर का कट्टा रखे हुये पाया गया तथा पेन्ट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 245/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय़ भूमिका –थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई , सउनि चरण सिहं .प्रआर डैनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्जर, आर रामअवतार सिहं, आर मत्स्येन्द्र सिहं आर सोनू श्रीवास्तव,आर विकास भारद्वाज आर राघवेन्द्र पाल थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *