देर रात मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 62 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 21 जिलों के SP बदले गए

IPS Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। मध्य प्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 21 जिलों के SP को भी बदला गया है।

MP ब्यूरो: मध्यप्रदेश 

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य के 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। शनिवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट में ADG से लेकर DIG, SP और DCP लेवल के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने 21 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी फेरबदल किया गया है।

 

13 पुलिस अधीक्षक पदोन्नत

एडीजी प्रशिक्षण राजा बाबू सिंह को एडीजी रेल बनाया गया है। वही एडीजी रेल रवि गुप्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दोबारा कप्तानी मिली है। जिन पुलिस अधीक्षकों को बदल गया है, उन में कुछ ऐसे भी हैं जिनमें तीन वर्ष पूरे हो गए थे। साथ ही 13 पुलिस अधीक्षक डीआईजी के पद पर पदोन्नति होने के कारण उनकी जगह नई पदस्थापना की गई है।

 

सिंगरौली SP भी हटाए गए

सिंगरौली बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। उन्हें AIG PHQ बनाया गया है। सिवनी जिले के हवाला कांड के बाद SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। उन्हें DCP इंदौर बनाया गया है।

 

मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

62 IPS अधिकारियों के तबादले

देर रात जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

कई जिलों के बदले गए पुलिस अधीक्षक

 

किसे किस जिले की मिली जिम्मेदारी

सूरज वर्मा को भिंड, यांगचेन डोलकर को शिवपुरी, गुरकरण सिंह को रीवा, अनुराग सुजानिया को सागर, सचिन शर्मा को धार, धर्मराज मीणा को मुरैना, रजत सकलेचा को छतरपुर, अनूप जैन को खंडवा, राजेश व्यास को नीमच, प्रकाश चन्द्र परिहार को पांढुर्ना, दिलीप कुमार सैनी को आगर मालवा, विक्रांत मुराव को अनूपपुर, सुरेन्द्र कुमार जैन को मऊगंज, आशीष खरे को डिंडोरी, राजेश रघुवंशी को मंडला, मयूर खंडेलवाल को दतिया, सोनाक्षी सक्सेना को सीहोर, शिराज केएम को सिंगरौली, आनंद कलादगी को दमोह और कृष्ण लांछनदानी को सिवनी और देवेंद्र कुमार पाटीदार को झाबुआ जिले का एसपी बनाया गया है।

  • Related Posts

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    करैरा थार कांड: विधायक पुत्र दिनेश लोधी पुलिस के शिकंजे में, घंटों चली सघन पूछताछ

    करैरा थार कांड: विधायक पुत्र दिनेश लोधी पुलिस के शिकंजे में, घंटों चली सघन पूछताछ शिवपुरी ब्यूरो:- मध्यप्रदेश  ​शिवपुरी | करैरा के चर्चित थार कांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *