
शिवपुरी जिले के पिछोर नगर के चुंगी नाका स्थित न्यू आर.पी.एस. एकेडमी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं ज्ञानमय वातावरण से भर गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्या, अनुशासन एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए बसंत पंचमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पक्ष पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन में प्रीति प्रजापति, लोकेंद्र परिहार, देव कुशवाहा, गौरव परिहार, स्वेता तिवारी, हेमा प्रजापति, नैना ठाकुर एवं रीना साहू की सराहनीय भूमिका रही।

विद्यालय के संचालक श्री रवि प्रजापति, प्राचार्य श्री गिरबल कुशवाहा एवं व्यवस्थापक श्री राकेश लोधी ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



