शिवपुरी पुलिस की सराहनीय सफलता नवजात शिशु चोरी की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाई, आरोपी महिला गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद

वरिष्ठ  अधिकारियों के दिशा-निर्देश में शिवपुरी पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर नवजात शिशु चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और नवजात बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 

शिवपुरी ब्यूरों चीफ

दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल शिवपुरी से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला प्रसूति वार्ड से एक दिन की नवजात शिशु बालिका को उठाकर ले गई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना कोतवाली पर धारा 675/25 एवं 137(2) भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना का खुलासा

 

जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति को दिखाने गेट तक गई थी, उसी दौरान एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना, उपमहानिरीक्षक श्री अमित सांघी तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित करने के निर्देश दिए।

शिवपुरी शहर के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया, जिनमें एक संदिग्ध महिला नवजात को लेकर पैदल जाती हुई दिखाई दी। फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महिला की पहचान बनागांव थाना देहात शिवपुरी की निवासी के रूप में हुई।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा समस्त थानों को अलर्ट करते हुए जांच व चेकिंग अभियान चलाया गया। महिला के संबंध में ऑटो चालकों, राहगीरों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर थाना कोतवाली, देहात और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अंततः शाम तक पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और नवजात बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका

इस पूरे अभियान में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना, उपमहानिरीक्षक श्री अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उइके एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया, दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी महिला के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित करने की प्रक्रिया को गति दी।

पुरस्कार की घोषणा

पुलिस महानिरीक्षक श्री अमित सांघी द्वारा घटना के त्वरित खुलासे और नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) के पुरस्कार की घोषणा की गई।

शिवपुरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस प्रकरण में थाना कोतवाली, थाना देहात, सायबर टीम एवं अन्य थानों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक संजीव उइके, एसडीओपी अनमोल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अमित मिश्रा, निरीक्षक सुनील राजपूत, उपनिरीक्षक जयंत राजपूत, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, आरक्षक अमन सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।


पुलिस का संदेश :- 

पुलिस एसपी साहब

“शिवपुरी पुलिस जनता की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विशेष संपादक

        प्रदेश मीडिया प्रभारी कपिल मिश्रा

  • Related Posts

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *