एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण

 

🛡️ रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मेदाराना निरीक्षण

🔎 एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण

📌 ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश 

पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने हेतु एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा ने गत रात्रि थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त पर तैनात बल की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। थाना परिसर का भ्रमण करते हुए श्री शर्मा ने निम्न बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए:

 

✅ रात्रि ड्यूटी में आरक्षक पिकेश कुमार कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए।

✅ थाना प्रभारी श्री मनोज राजपूत बुलाए जाने पर तत्परता से उपस्थित हुए।

✅ महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की गई, साथ ही अद्यतन करने हेतु टीप लगाई गई।

✅ 13 में से 9 सीसीटीवी कैमरे कार्यशील पाए गए, शेष को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए।

✅ हवालात में एक बंदी विधिवत संत्री की निगरानी में सुरक्षित पाया गया।

✅ थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

✅ गश्त दल को चुस्त-दुरुस्त रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के आदेश दिए।

🚔 एसडीओपी श्री प्रशांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि रात्रिकालीन गश्त न केवल सुरक्षा का आधार है, बल्कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम में भी इसकी निर्णायक भूमिका है।

 

🔊 “सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” — एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा

 

 

 

  • Related Posts

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *