ग्राम सेमरी में सिलेंडर में भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा

ग्राम सेमरी में सिलेंडर में भीषण आग, पतिराम प्रजापति का परिवार बाल-बाल बचा

पिछोर – आज सुबह ग्राम सेमरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के निवासी पतिराम प्रजापति के घर में रसोई के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे घर में भीषण आग फैल गई। इस हादसे में उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

परिवार में 6 बच्चियाँ हैं, जिनके वस्त्र, पढ़ाई की सामग्री, खाने-पीने का सामान, सोने के बिस्तर, कपड़े आदि सब कुछ इस हादसे में नष्ट हो गया। गनीमत रही कि गांववासियों की तत्परता और साहस से समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया और जानमाल की बड़ी क्षति होते-होते बच गई।

इस हादसे के बाद से परिवार के पास खाने-पीने, पहनने और रहने के लिए कुछ भी शेष नहीं बचा है। नन्हीं बच्चियाँ बिना कपड़ों और भोजन के हैं। परिवार पूरी तरह बेघर हो चुका है और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को मजबूर है।

पीड़ित पतिराम प्रजापति ने ग्राम पंचायत सचिव और प्रशासन से निवेदन किया है कि इस आपदा की स्थिति में उन्हें जल्द से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनके बच्चों को जीवन जीने की न्यूनतम सुविधाएँ मिल सकें।

समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अपील है कि इस पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए।

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *