एसडीओपी पिछोर का रात्रि औचक निरीक्षण: थाना बामोरकलां की सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टरों व गश्त का किया निरीक्षण

एसडीओपी पिछोर का रात्रि औचक निरीक्षण: थाना बामोरकलां की सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टरों व गश्त का किया निरीक्षण

पिछोर, शिवपुरी 

पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 21-22 जून 2025 की रात्रि को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना बामोरकलां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रात्रि गश्त की स्थिति, थाने की व्यवस्थाओं एवं अपराधों पर नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:

1. रात्रि ड्यूटी पर आरक्षक अनिल जादौन उपस्थित मिले।

2. थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई।

3. हवालात खाली पाई गई एवं कोई संदिग्ध या आरोपी थाना पर उपस्थित नहीं पाया गया।

4. महत्वपूर्ण रजिस्टरों – अपराध, मर्ग, गुम इंसान, माइक्रो बीट, मेडिकल, गुंडा रजिस्टर, निगरानी आदि को चेक कर टिप्पणियाँ अंकित की गईं एवं उन्हें अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

5. लंबित मामलों – अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही, गिरफ्तारी वारंट व स्थाई वारंट की तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

6. समस्त पुलिस स्टाफ को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

7. रात्रि गश्त अधिकारी को सख्ती से नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए।

8. सीसीटीएनएस सिस्टम की जांच की गई, जिसमें सभी एप्स सक्रिय पाए गए तथा निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज की गई।

इस निरीक्षण से थाना स्तर पर चौकसी व अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश गया है। रात्रि गश्त एवं नियमित निरीक्षणों से अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है।

 

  • Related Posts

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *