गुना पुलिस की कार्यवाहियों की केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की प्रशंसा

गुना पुलिस की कार्यवाहियों की केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की प्रशंसा

 

एसपी अंकित सोनी द्वारा नशा, सट्टा, जुआ और मानव तस्करी के खिलाफ उठाए गए कदमों को बताया अनुकरणीय

ब्यूरो चीफ: कपिल मिश्रा

गुना, म.प्र. – भारत सरकार के केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के अपने दौरे के दौरान गुना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियों की खुले दिल से सराहना की।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, जिन्होंने हाल ही में जिले में कार्यभार संभाला है, उन्होंने अत्यंत कम समय में जिले की समस्याओं की गहराई को समझते हुए नशा, सट्टा, जुआ और मानव तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

 

श्री सिंधिया ने कहा,

“गुना पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों — जैसे स्मैक, गांजा और अवैध शराब — के विरुद्ध की गई कार्यवाहियां उल्लेखनीय हैं। यह न केवल समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह हमारे युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन आईपीएल सट्टा और जुआ जैसे अपराध समाज को भीतर से खोखला कर रहे थे। इन पर नियंत्रण स्थापित करने में गुना पुलिस की कार्यप्रणाली साहसिक और अनुकरणीय रही है।

 

श्री सिंधिया ने गुमशुदा नाबालिगों की बरामदगी एवं उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता का परिचायक बताया।

बंधुआ मजदूरों की मुक्ति के लिए की गई कार्रवाई की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा,

“ऐसे मजदूर जो वर्षों से बंधन में जीवन जी रहे थे, उनकी आज़ादी सुनिश्चित करना वास्तव में एक बड़ा सामाजिक कार्य है। इसके लिए गुना पुलिस प्रशासन बधाई का पात्र है।”

अंत में, श्री सिंधिया ने भरोसा जताया कि गुना पुलिस इसी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ भविष्य में भी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्य करती रहेगी।

 

 

  • Related Posts

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *