पिछोर कस्बे में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ का दौरा, व्यापारियों और छात्रों से की संवाद

पिछोर कस्बे में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ का दौरा, व्यापारियों और छात्रों से की संवाद

शिवपुरी – पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को पिछोर कस्बे का भ्रमण किया और कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन संवाद किया।

 

अपने दौरे की शुरुआत में एसपी राठौड़ ने सर्राफा, कपड़ा एवं जनरल स्टोर व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अपील भी की, जिससे कस्बे में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके बाद एसपी अचानक कॉलेज चौराहे पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर प्लानिंग जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। पुलिस अधीक्षक ने सिविल सेवा की तैयारी, नक्सलवाद, संवैधानिक प्रावधान, करंट अफेयर्स और हाल के कानूनी बदलावों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग पर भी टिप्स दिए। छात्र एसपी के मार्गदर्शन से बेहद उत्साहित नजर आए।

दौरे के क्रम में एसपी तालाब किनारे स्थित पार्क भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि शाम के समय पार्क क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की नियमित चेकिंग की जाए।

अंत में पुलिस अधीक्षक पिछोर थाने पहुंचे और थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं पर प्रश्न किए, जिनका सही उत्तर देने पर आरक्षक माधव पुरोहित एवं भूपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधान आरक्षक एचएस कुशवाहा को उनकी स्वच्छ गणवेश एवं उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस के लिए पुरस्कृत किया गया।

पैदल भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी श्री जितेंद्र मावई, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती एवं स्टेनो श्री आशीष पटेरिया उपस्थित रहे।

  • Related Posts

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    देर रात मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 62 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, 21 जिलों के SP बदले गए

    IPS Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। मध्य प्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 21 जिलों के SP को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *