आकाशीय बिजली गिरने से 4-5 वर्षीय गर्भवती दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 4-5 वर्षीय गर्भवती दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत

पिछोर, जिला शिवपुरी

ग्राम सेमरी निवासी बीरेन्द्र कुमार पुत्र नारायणप्रसाद श्रीवास्तव की एक दुधारू भैंस की आज दिनांक को दोपहर लगभग 01:35 बजे आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब भैंस जंगल में चारा चर रही थी।

बताया जा रहा है कि मृत भैंस 4 से 5 वर्ष की थी और गर्भवती (ज्ञावन) अवस्था में थी, जिससे यह हादसा और भी दुखद बन गया है। पीड़ित बीरेन्द्र कुमार के अनुसार, भैंस की अनुमानित कीमत ₹40,000 से ₹45,000 के बीच थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालक ने थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सालय पिछोर को सूचना भेजी और मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पशु चिकित्सक की प्रारंभिक जांच में भैंस को मृत घोषित कर दिया गया।

यह घटना न केवल आर्थिक क्षति का कारण बनी, बल्कि एक गरीब पशुपालक के लिए भावनात्मक रूप से भी गहरा आघात लेकर आई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार: ITBP डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक आत्महत्या मामले में पुलिस पर संगीन आरोप

    सामाजिक संस्था द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन

    सामाजिक संस्था द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन लखनऊ उत्तरप्रदेश  श्री मद भगवद फ़ाउण्डेशन एवं नारायण बाल विद्या मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ज्येष्ठ मास के परम पावन पर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *