“नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान का शिवपुरी से शुभारंभ – कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जन-जागरूकता की शपथ

शिवपुरी से शुभारंभ – कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जन-जागरूकता की शपथ

मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” का शुभारंभ आज शिवपुरी जिले में हुआ। कलेक्टर महोदय और पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर से एक भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र, नगर रक्षा समिति, स्वयंसेवी संस्थाएं, एवं आमजन शामिल हुए।

रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर रोटरी चौराहा होते हुए हॉस्पिटल चौराहे तक निकाली गई, जहां सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस अवसर पर जिले के प्रमुख अधिकारी – सीएसपी श्री संजय चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, जिला खेल अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, कोतवाली, यातायात एवं फिजिकल थाना प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रैली के माध्यम से शहरवासियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया, जिसमें पोस्टर, नारे एवं जागरूकता संदेश के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

📅 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रस्तावित गतिविधियाँ:

दिनांक गतिविधि

15/07/2025 अभियान का शुभारंभ, शपथ एवं रैली
16/07/2025 स्कूल/कॉलेज में शॉर्ट फिल्म/रील्स एवं शपथ
17/07/2025 व्याख्यान, नशा विरोधी शपथ, नशीली वस्तुओं की निगरानी
18/07/2025 चिन्हित स्थानों पर जनजागरूकता
19/07/2025 वाहनों पर पोस्टर, नुक्कड़ नाटक
20/07/2025 मानव श्रंखला का आयोजन
21/07/2025 चित्रकला, निबंध, रंगोली प्रतियोगिताएं
22/07/2025 अधिकारियों द्वारा नशा विरोधी संदेश प्रसारण
23/07/2025 स्क्रीनिंग के माध्यम से फिल्म/संदेश प्रदर्शन
24/07/2025 ग्राम/नगर रक्षा समिति को शपथ
25/07/2025 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास सहभागिता
26/07/2025 व्यापारी वर्ग व सोशल ग्रुप के साथ संवाद
27/07/2025 छात्रावास, धर्मस्थल, फैक्ट्री में जागरूकता
28/07/2025 अन्य विभागों के साथ समन्वय कार्यक्रम
29/07/2025 स्थानीय खिलाड़ियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम
30/07/2025 समापन समारोह – जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में

💬 शिवपुरी पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और नशे के खिलाफ सामाजिक चेतना फैलाएं।

“आओ मिलकर संकल्प लें – नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएं।

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *