भोपाल में हुआ ‘एमपी गौरव रत्न सम्मान’ समारोह, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

भोपाल में हुआ ‘एमपी गौरव रत्न सम्मान’ समारोह, उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान
 भोपाल, म.प्र. – विशेष संवाददाता

राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में “एमपी गौरव रत्न सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कला, शिक्षा, व्यापार, रोजगार एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में प्रेरणास्रोत बनीं महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी रहे। अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भोपाल के डिप्टी कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं पीपुल्स ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित द्विवेदी उपस्थित रहे।

इस सम्मान समारोह के दौरान डीसीपी श्रीमान द्वारा साइबर क्राइम पर विशेष अवेयरनेस संबोधन दिया गया, जिसमें महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता एवं साइबर अपराधों से बचाव पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आईं अनेक प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘एमपी गौरव रत्न सम्मान’ से नवाजा गया। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत बनकर समाज में बदलाव की मिसाल कायम कर रही हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार धाकड़ के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन को राष्ट्रीय सलाहकार एवं जिला टीम की प्रमुख सदस्यों – नीना सैनी, प्रज्ञा ओझा, श्वेता जैन एवं रिंकू धाकड़ द्वारा संयोजित किया गया।

  • Related Posts

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार

    शासकीय प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में नवनियुक्त शिक्षिका श्रीमती अंतिमा मिश्रा ने संभाला कार्यभार फूल-माला पहनाकर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत; शिवपुरी / पिछोर: जनपद पंचायत पिछोर के अंतर्गत आने वाले…

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी

    सेमरी में चोरों का धावा: घर की कुंडी खोलकर बक्से का ताला तोड़ा, सोना-चांदी और नगदी चोरी पिछोर। ग्राम सेमरी में 21 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *