लखनऊ उत्तरप्रदेश
श्री मद भगवद फ़ाउण्डेशन एवं नारायण बाल विद्या मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ज्येष्ठ मास के परम पावन पर्व पर विशाल भण्डारे का आयोजन मन कामेश्वर हनुमान एवम् शनि मन्दिर पर किया गया हजारो भक्तों ने प्रसाद पाया संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य डॉ.कौशलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया की ज्येष्ठ माह में हर वर्ष संस्था के सदस्य गण मिलकर ये भण्डारा अनवरत १० वर्षों से होता चला आ रहा है

और जब तक हनुमान जी की इच्छा होगी तब तक चलता रहेगा संस्था के सभी सदस्यो में खूब उत्साह देखने को मिला जब कि संस्था ऐसे कार्य कराती रहती है अभी हाल में ही संस्था ने इसी स्थान पर श्री मद भागवत कथा कराई थी और उसी समय एक ट्रस्ट का निर्माण(मनकामेश्वर हनुमान एवं शनि मन्दिर सेवा न्यास) करके मन्दिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो चुका है इस मौक़े पर ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री,पुजारी राम उदय दास,सूरज दास,सुमन मिश्रा,प्रमोद सिंह,कमलादेवी,प्रेमशीला,सुनीता त्रिपाठी,कंचन पाण्डेय आदि बहुत से भक्त रहे|





