निरीक्षण: एसडीओपी पिछोर द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण

निरीक्षण: एसडीओपी पिछोर द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण

 

🖋️ ब्यूरो चीफ : मध्यप्रदेश 

 

पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य रात्रि गश्त की प्रभावशीलता एवं थाने की आंतरिक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करना रहा।

🔍 निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:

1️⃣ रात्रि ड्यूटी में आरक्षक अनिल जादौन उपस्थित पाए गए।

2️⃣ थाना भौंती का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई।

3️⃣ हवालात का निरीक्षण किया गया — कोई भी आरोपी या व्यक्ति उपस्थित नहीं पाया गया।

4️⃣ अपराध, मर्ग, गुम इंसान, माइक्रो बीट, मेडिकल, गुंडा व निगरानी रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक टीप लगाई गई एवं इन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

5️⃣ लंबित अपराध, मर्ग, चालान, गुम इंसान प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और लंबित गिरफ्तारी/स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए गए।

6️⃣ समस्त स्टाफ को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।

7️⃣ रात्रि गश्त अधिकारी को गश्त प्रभावी व सतर्कता से करने हेतु निर्देशित किया गया।

8️⃣ CCTNS सिस्टम की जांच के दौरान सभी ऐप सक्रिय पाए गए एवं निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज की गई।

SDOP द्वारा किया गया यह निरीक्षण रात्रिकालीन अपराध नियंत्रण, पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही को दर्शाता है। थाना भौंती में यह पहल अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान

    शिवपुरी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई के साथ दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवानिवृत्त निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर एवं सउनि सरोज कछवाह का किया सम्मान   विशेष न्यूज: कपिल मिश्रा मध्यप्रदेश   …

      ​शिवपुरी में अब ‘भुटिया’ का पहरा: नवागत SP श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया ने संभाली जिले की कमान ​शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण आदेश के बाद, भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *